अनूपपुर 4 जनवरी 2020
साफ़ सफ़ाई वाहन आवास समेत व्यवस्थाओं पर किया गया मंथन,जन सहयोग एवं पूर्ण समर्पण का विधायक पुष्पराजगढ़ ने किया आह्वान
समस्त आगंतुकों का गर्मजोशी से होगा स्वागत -कलेक्टर
माँ नर्मदा की पवित्र उद्गम स्थली अमरकंटक में इस बार नर्मदा जयंती पूर्ण भव्यता से मनायी जाएगी। इस वर्ष माँ नर्मदा जयंती पर 31 जनवरी से 2 फ़रवरी 2020 अमरकंटक नर्मदा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पारम्परिक कार्यक्रम के साथ महोत्सव में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों के साथ स्थानीय जनजातीय समूहों के द्वारा मनोरंजक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएगी। महोत्सव की तैयारियों हेतु ज़िला प्रशासन ने युद्ध स्तर पर प्रयास प्रारम्भ कर दिया है। अमरकंटक में महोत्सव की तैयारियों हेतु विधायक पुष्पराजगढ़ फ़ुँदेलाल सिंह मार्को एवं कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अमरकंटक क्षेत्र के सौंदर्यिकरण, साफ़ सफ़ाई, आगंतुकों हेतु वाहन व्यवस्था, आवास व्यवस्था, पेयजल आदि विषयों पर मंथन कर संबंधितों आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
वैश्विक पहचान दिलाएगा यह आयोजन -विधायक
विधायक पुष्पराजगढ़ फ़ुँदेलाल सिंह मार्को ने बताया महोत्सव का आयोजन अमरकंटक क्षेत्र को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। महोत्सव की सफलता के लिए आवश्यक है कि सभी जन सौंपें गए दायित्वों को पूर्ण समर्पण एवं सच्चे मन से निभाएँ। यह महोत्सव क्षेत्र में नए रोज़गारों का सृजन करेगा तथा क्षेत्र की यहाँ के निवासियों की प्रगति में सहायक होगा।
कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने महोत्सव के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के आगमन पर आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में विशिष्ट अतिथियों के साथ प्रदेश एवं देश के विभिन्न भागो से पर्यटकों का आगमन होगा। कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने ज़िले के समस्त निवासियों से अपील की है कि पर्यटकों का अतिथि देवो भव की परम्परा पर पूरी गर्मजोशी से स्वागत करें।
कलेक्टर द्वारा कार्यक्रम स्थल का लिया गया जायजा
इस दौरान कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, विधायक पुष्पराजगढ़ फ़ुँदेलाल सिंह मार्को ने नर्मदा मंदिर, कुंड, स्नान घाट, रामघाट, सर्किट हाउस ग्राउंड एवं शहरी क्षेत्र का भ्रमण किया तथा सम्बंधित अधिकारियों को सौंदर्यिकरण एवं सुधार कार्य हेतु आवश्यक निर्देश दिए हैं। आपने कहा आवश्यक है कि हर सुविधा का महोत्सव के दौरान प्रत्याशित आगमन को दृष्टिगत रखते हुए प्रबंधन किया जाए। यह भी आवश्यक है कि सुधार कार्य इस तरीक़े से किए जाएँ कि उनका भविष्य में प्रयोग किया जा सके। आपने कहा महोत्सव के आयोजन में सौंपें गए दायित्वों में किसी भी प्रकार की लापरवाही और उदासीनता को बर्दाश्त नही किया जाएगा। भ्रमण के दौरान अपर कलेक्टर बीडी सिंह समेत सम्बंधित विभागों के अधिकारी एवं नगरपालिका अमरकंटक के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
यह रहेंगे मुख्य आकर्षण
अमरकंटक नर्मदा महोत्सव के दौरान विख्यात पार्श्व गायक कैलाश खेर 2 फ़रवरी को सांस्कृतिक संध्या में आगंतुकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। नर्मदा जयंती 1 फ़रवरी के समस्त आयोजन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर आयोजित होंगे। इस दिन समस्त कार्यक्रम नारी शक्ति पर आधारित होंगे दोपहर 2100 कन्याओं का सामूहिक कन्या भोज तथा शाम को बहुचर्चित गायिका मैथिली ठाकुर द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रातः मैकल पार्क में सामूहिक योगाभ्यास एवं यहाँ के मनोरम प्राकृतिक क्षेत्रों में प्रकृति प्रेमियों के लिए ट्रेकिंग गतिविधि का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन शाम रामघाट में संगीतमय महाआरती का आयोजन किया जाएगा। समस्त आयोजन के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा जनजातीय कला संस्कृति का प्रदर्शन किया जाएगा। 2 फ़रवरी के दिन क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं ख़ुशहाली हेतु 108 कुंड हवन का आयोजन किया जाएगा।

0 Comments