विगत दिनो से भाजपा के साथ कार्य कर रही महिला नेता भाजपा जिला मंत्री एवं जनपद अनूपपुर अध्यक्ष ममता सिंह जहां ने 18 नवम्बर को भाजपा का साथ छोड कांग्रेस का हाथ पकडने स्टेट बैंक रोड स्थित कांग्रेस के पूर्व नपाध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी के कार्यालय पहुंच कांग्रेस की सदस्यता ली। जहां जनपद अध्यक्ष ने यह निर्णय भाजपा के वर्तमान विधायक रामलाल रौतेल की क्षेत्र के प्रति उदासीनता के कारण नाराज थी बिसाहूलाल सिंह को जिले का विकास पुरूष बताते हुए कांग्रेस में शामिल हुई है। वहीं ममता सिंह के कांग्रेस में शामिल होने जिला पंचायत सदस्य मंगलदीन साहू, राजकुमार शुक्ला, कमलेश पांडेय, चंद्रभूषण त्रिपाठी,शिव प्रसाद सोनी, रामदीन मिश्रा के साथ पहुंची जहां पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह, पूर्व नपाध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष अग्रवाल ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाते हुए मिठाई खिलाई।
0 Comments